जन पत्रकारिता और उद्यमिता विद्यालय में हम आम, नीम, बिही जैसे पेड़ के पत्तों से खाद बना रहे हैं...
मध्यप्रदेश के जिला-अनूपपुर के ग्राम-जमुड़ी में जगदीश यादव आज पहुंचे हैं जहां जन पत्रकारिता का प्रशिक्षण दिया जा रहा है वहां उनके साथ में गोवर्धन सिंह राजपूत जी हैं जो उन्हें वहां के जन पत्रकारिता एवं उद्यमिता विद्यालय में हो रही जैविक खेती के बारे में बता रहे हैं | वे कह रहे हैं कि इस विद्यालय में सभी साथ मिलकर ज़मीन की गुड़ाई करते हैं और यहां के आम, नीम, बिही आदि के पेड़ के पत्तों से खाद बनाने का काम करते है और सभी कोई मिलकर खाना पकाते हैं इसलिए यहां का भोजन बहुत स्वादिष्ट होता है । आप इस विद्यालय में जान पत्रकारिता और उद्यमिता के साथ साथ जैविक खेती सीखने भी आ सकते हैं । अधिक जानकारी के लिए जगदीश यादव@8602008777
